Homeखीरीराजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने विवादित दुकान से कब्जा हटवाया

राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने विवादित दुकान से कब्जा हटवाया

राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने विवादित दुकान से कब्जा हटवाया

अवनीश तिवारी
लखीमपुर खीरी। गोला थाना के क्षेत्र के खुटार रोड पर सब्जी मंडी के पास स्थित विवादित दुकान जो कि करीब 25-30 वर्ष से हरद्वारी लाल पुत्र रामचरण निवासी पूर्वी दिक्षिताना गोला के कब्जे में थी। जिसे याचिकाकर्ता गंगाराम पुत्र हुलास राम ग्रांट लंदनपुर मजरा बिहारीपुर थाना हैदराबाद के प्रकरण में पारित आदेश के क्रम में शनिवार को कन्टैक्ट एप्लीकेशन (सिविल) नं. 2434/2018 (गंगाराम बनाम हरद्वारी लाल) के प्रकरण में उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ में दि. 22.05.2024 को पारित आदेश के क्रम मे एडिसन चीफ स्टैन्डिंग काउंसिल, उच्च न्यायालय, लखनऊ बैन्च, लखनऊ के पत्र संख्या 8917/सिविल/2024 दि. 24.05.2024 के क्रम में जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के कार्यालय आदेश सं. 6876/ कन्टैक्ट एप्लीकेशन 2434/ओएसडी/2024 दिनांक 24.05.2024 के निर्देश के क्रम में संयुक्त टीम उप जिला मजिस्ट्रेट गोला खीरी व क्षेत्राधिकारी गोला की उपस्थिति व निर्देशन में समक्ष गवाहान व पुलिस बल की उपस्थिति मे खुटार रोड पर राम जानकी मंदिर के पास विवादित दुकान जो की करीब 25 वर्ष से हरद्वारी लाल पुत्र रामचरन नि. पूर्वी दीक्षिताना थाना गोला के कब्जे मे थी जिसे याचिकाकर्ता गंगाराम पुत्र हुलासराम नि. ग्रन्ट लंदनपुर मजरा बिहारीपुर थाना हैदराबाद खीरी की मौजूदगी में उपरोक्त विवादित दुकान को खाली कराकर गंगाराम उपरोक्त को कब्जा दिलाया गया। मौके पर दुकान का समस्त समान हरद्वारी के पुत्र सुमित की सुपुर्दगी में दिया गया। कब्जा दिलाने वाली सयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। जिसमें गोला के उप जिला मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्रा, क्षेत्राधिकरी अजेन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ.नि. सुनील कुमार सिंह, उ.नि. सतीश चन्द, उ.नि. राजन कुमार, का. बन्टी कुमार, म.का. प्रियंका, म.का. आरती आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read