संदिग्धावस्था में चारपाई पर मिला विवाहित का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

अवनीश तिवारी
लखीमपुर, खीरी। पढुआ थाना क्षेत्रके ग्राम भैरमपुर मजरा बैरिया में आधी रात को विवाहिता कि संदिग्ध हालातमें मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला मायके बालों का आरोप की ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज़ के खातिर गला दवा कर हत्या करदी है पिता जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री हरप्रीत कौर 25 बर्ष को शुक्रवार रात उसके ही पति धर्मेन्द्र सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज़ के कारण पुत्री को मारा पीटा जो चोट के निशान प्रमाण हैं, उसके बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पिता के अनुसार उनकी पुत्री का विवाह 5 सालों पहले धर्मेन्द्र सिंह से किया था। शादी के बाद से ही दहेज़ के खातिर हरप्रीत को रोज़ाना प्रताड़ित किया करते थे। साथ ही पैसों के लिए दबाव बनाते थे। मृतका के पिता के मुताबिक एक अहम बात सामने आई पहले भी एक बार जहर देकर हत्या की कोशिश की लगभग एक माह पूर्व हरप्रीत के ससुराल बालों ने जबरदस्ती जहर खिला दिया था जब तबियत बिगड़ी तो इधर उधर इलाज़ करवाया लेकिन जब करवाही करने को कहा कि तब ससुरालियों ने दबाव बनाया और समझौता कर लिया। पिता जगजीत सिंह ने 4 लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर दी गई है जिसमें मृतका का पति धर्मेंद्र सिंह, ससुर गुरपाल सिंह, जेठ जसविंदर सिंह व जेठानी रमनदीप कौर का नाम शामिल हैं। मृतका के दो बच्चे हैं। 3 साल की बेटी गुरनील व 2 साल का बेटा गुरमत सिंह जिन्हें नाना के पास भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















