न्याय के लिये दर—दर भटक रही दलित महिला, पुलिस ने साधी चुप्पी
अवनीश तिवारी
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली दलित महिला ने गांव के ही बबलू के ऊपर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बताया कि बीते दिनों रात में मेरे घर में घुसकर मेरे साथ छेड़छाड़ की और जब मैं शोर मचाने लगी तभी तमंचा लहराते हुए विपक्षी भाग निकला। उसी समय दलित महिला ने पीआरबी 112 बुलाई और खीरी थाने पर नामजद तहरीर देने के बाद भी खीरी पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा नहीं लिखा। दलित महिला का आरोप है कि कई बार पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा चुकी है फिर भी खीरी थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा नहीं पंजीकृत किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह अब इस मामले को लेकर लखनऊ के उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाऊंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















