कागज पर दिखा रहे कार्य, जन सुनवाई पोर्टल भी बेकार

अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा
अवनीश तिवारी
लखीमपुर, खीरी। अमीर नगर थाना क्षेत्र के बस्तौली गांव में चले नाली व सड़क निर्माण कार्य जिसकी दूरी लगभग 50 से 60 मीटर है। यह प्रकरण 2022-2023 से चल रहा है लेकिन अभी तक सभी अधिकारी सिर्फ कागज पर कार्य कर रहे हैं। अधिकारी लोगों को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने से मना कररहे और शिकायतकर्ता को डराकर दबाव और धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि तुम शिकायत पर शिकायत करे जा रहे हो, तुमको शिकायत करने के कई बार मना किया था, फिर भी तुम नहीं माने और बुद्धि केवल तेरे पास नहीं है, हमारे पास भी है। अपने पर आ जाऊ तो तुझे सही कर दूंगा। हम जैसे अधिकारियो को भी बुद्धि का प्रयोग करके शिकायत को निस्तारित करना आता है। लोगों को धमकाने वाले अधिकारियों पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए। देखना यह है कि अधिकारी पर कोई कार्यवाही होगी या नहीं। शिकायत संख्या 40015324008244/15-03-2024 द्वारा उक्त प्रकरण की जांच अनुज वर्मा ग्राम विकास अधिकारी विo खo कुम्भी गोला खीरी ने ग्राम पंचायत बस्तौली पोस्ट मगदापुर में सिर्फ मजदूरों को खड़ा करके फोटो खिंचवाने का काम किया और शिकायत को निस्तारित कर दिया जबकि मौके पर 23 मई तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















