जेकेएसएस के पदाधिकारियों की बढ़ायी जिम्मेदारी, धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर कड़ी निन्दा
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। जनपद के विकास खंड पूरनपुर तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम राजपुर ता. माधोटांडा में जेकेएसएस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह के आवास पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ की बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जन कल्याण सुरक्षा संघ की मासिक बैठक एवं विचार विमर्श कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह द्वारा मनोनीत किये गये पदाधिकारियों को घोषित किया गया था। उसी दिन सभी पदाधिकारियों का संस्था के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का फूल—मालाओं से स्वागत किया गया था।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने तहसील प्रभारी कलीनगर कृपाल सिंह को जिला सचिव, बृजेश सिंह जिला सचिव को जिला संगठन मंत्री, राजकपूर ग्राम सचिव बंदरबोझ को तराई क्षेत्र कलीनगर पीलीभीत का अध्यक्ष एवं अनिता देवी ग्राम सचिव महिला बंदरबोझ को तहसील अध्यक्ष महिला कलीनगर, विकास यादव को ब्लॉक अध्यक्ष बंडा, संगीता प्रजापति को कार्यलय कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया। बैठक में रामकुमार यादव को संगठन की सदस्यता दिलाई एवं तहसील अध्यक्ष कलीनगर मनोनीत किया गया।
बैठक में जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह व राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने अपने संयुक्त बयानों में कहा कि बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर अनर्गल बयान बाजी करके सनातन धर्म का अपमान किया है। ऐसे ही पहले भी विवादित टिप्पणी करके सनातन धर्म को अपमानित करते चले आये हैं। धर्म की आड़ में अपने आर्थिक और राजनीतिक लाभ उठाते हैं जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ कर सामाजिक उन्माद उत्पन्न करने वाले लोगों के विरूद्ध कानूनी शिकंजा कसा जना चाहिए। बैठक में मोनू कुमार, संजीव पासवान, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।











