HomeTrendingकयुआ घाट के पास युवक 30 मीटर तक घसीटाया, हालत नाजुक

कयुआ घाट के पास युवक 30 मीटर तक घसीटाया, हालत नाजुक

  • कयुआ घाट के पास युवक 30 मीटर तक घसीटाया, हालत नाजुक

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र कुमार
नौगढ़, चंदौली। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम जमसोत निवासी 40 वर्षीय संजय सिंह खरवार कयुआ घाट के पास हुए हादसे में करीब 30 मीटर तक घसीटाए गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल नौगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल को रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के लोढ़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि घसीटने की घटना कैसे हुई।

 

 

 

 

Must Read