एडीएम से लगाई अवैध अतिक्रमण हटाने की गुहार
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। एक तरफ योगी सरकार अवैध अतिक्रमण व अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए अभियान चला रही है तो, उसी क्रम में सीतापुर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरों से चल रहा है और अवैध अतिक्रमणकारियों व कब्जेदारो पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है। अवैध कब्जों व अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्वयं डीएम अनुज सिंह एक्शन में हैं और ताबड़तोड़ एक्शन कर संपत्तियों को कुर्क करने का कार्य कर रहे हैं।

अतिक्रमण से जुड़ी हर गतिविधि पर स्वयं डीएम अनुज सिंह की पैनी नजर है। इसके बाद भी अतिक्रमणकारी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपने अंदाज में अपनी दबंगता का परिचय देते हुए अतिक्रमण कर रहे हैं। हालांकि शासन व प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को किसी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा जिसके लिए शासन व प्रशासन लगातार एक्शन में है । पीड़ित के द्वारा एडीएम को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मनोज अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा निवासी निकट संत शास्त्री स्कूल चूड़ी वाली गली गदियाना का निवासी है उसके मकान के सामने रोड पर शिवा निषाद पुत्र संजय निषाद ने एक दुकान महालक्ष्मी चेंबर के नाम से रोड पर रख रखी है व गीता पुत्री बिहारी भी उसी जगह पर कबाड़ का काम करती है जिसके कारण मोहल्ले वालों को सड़क पर निकलने में परेशानी होती है जिस कारण से आए दिन आपस में विवाद होता रहता है और मोहल्ले के निवासियों को असुविधा होती है जिस कारण से मोहल्ले में अशांति का भय रहता है पीड़ित मनोज अरोड़ा के द्वारा एडीएम से अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए गुहार लगाई गई है जिससे मोहल्ले में शांति बनी रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















