हैण्डपम्प रिबोर के नाम पर घोटाला
विशाल रस्तोगी
लहरपुर, सीतापुर। लहरपुर के जगमालपुर घोटालों की फेहरिश्त लंबी होती जा रही है। जहां पर बड़े घोटाले होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं और परत-दर-परत यह घोटाले खुलते जा रहे हैं। वर्ष 2022-23 का अगर घोटाले पर नजर डाले तो एक बड़ा अमाउंट हैंडपंप रिबोर के नाम पर निकाला गया है।

जबकि बातें हो रही हैं स्थानीय स्तर पर कि किसी भी हैंडपंप को रिबोर नहीं कराया गया और जबकि इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येन्द्र कुमार वर्मा के सहयोग से 15वें वित्त के तहत 1,00,000 , 50,000 , 76,995 , 50,000 , 50,000 , 50,000, 50,000 रुपए दशार्या गया। यह बातें हो रही हैं अगर यह सभी हैंड पंप की जांच करा ली जाए और पता कर लिया जाए तो यह बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। जिस तरीके से बड़े पैमाने पर इतने बड़े अमाउंट बार-बार हैंडपंप रिबोर के नाम पर दर्शाए गए हैं यह एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रही हैं तो क्या इतने बड़े पैमाने पर हुआ हैंडपंप रिबोर खर्चा सिर्फ दिखाने के लिए हुआ है असल मकसद आपस में बंदरबांट का है अगर घोटाला हुआ है तो सरकार के दिशा-निदेर्शों की खुली धज्जियां उड़ाई गई। बताते चलें इस पर अगर जांच की जाए तो यह तय हो जाता है की सचिव और प्रधान की मिलीभगत शामिल क्योंकि जो अमाउंट दिखाया गया इतने बड़े पैमाने पर क्या जल संकट आ गया है जगमाल पुर ग्राम पंचायत में जबकि ऐसा नहीं है अगर जांच कराई जाए तो बड़ा भ्रष्टाचार उजागर किया जा सकता है और भ्रष्टाचार के तथ्य सामने आ जाएंगे और इस मामले पर जो भ्रष्टाचार दिखाई पड़ रहा है प्रधान और सचिव दोनों पर जांच होने के बाद कार्यवाही हो सकती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















