HomeJaunpurगुरू नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर सम्मानित किये गये मान्यताप्राप्त पत्रकार हरजीत...

गुरू नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर सम्मानित किये गये मान्यताप्राप्त पत्रकार हरजीत सिंह बाबा

गुरू नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर सम्मानित किये गये मान्यताप्राप्त पत्रकार हरजीत सिंह बाबा

शुभम जायसवाल
लखनऊ। जगतगुरू साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) श्री गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में जनपद के डीएवी कालेज में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मंत्रियों, अधिकारियों की उपस्थिति रही जिन्हें आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तरूणमित्र के राज्य मुख्यालय के मान्यताप्राप्त पत्रकार हरजीत सिंह बाबा को सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

मालूम हो कि श्री सिंह के परिवार का एक सदस्य सिख पद्धति में रहता है जो पिछले कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। श्री सिंह के अनुसार जौनपुर नगर में स्थित उनके आवास पर सिख गुरू तेग बहादुर जी महाराज आये थे जो कई दिन ठहरते हुये मेरे परिवार कुछ स्मृति चिन्ह देते हये आशीर्वाद प्रदान किये थे। उसी समय से मेरे पूर्वजों द्वारा परिवार के एक सदस्य को सिख पद्धति के रूप में रहने की बात कही गयी जो जिसकी परम्परा आज भी कायम है।

पत्रकार श्री सिंह को सम्मानित किये जाने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के अलावा रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह, भाई जसबीर सिंह जी खालसा श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर, भाई जसपाल वीर सिंह जी जालन्धर, रागी जत्था भाई संतोख सिंह जालन्धर, ज्ञानी सुखदेव सिंह, दिल्ली से पधारे भाई सुरजीत सिंह सहित आयोजन समिति के सरदार हरमिन्दर सिंह, सरदार हरविन्दर पाल सिंह, तजिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह सलूजा, सरदार कृपाल सिंह सहित तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोग, सरकार के प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरदार सतपाल सिंह मीत ने किया। अन्त में श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read