HomeTrendingविजय दशमी पर हुआ रावण दहन, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

विजय दशमी पर हुआ रावण दहन, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

  • विजय दशमी पर हुआ रावण दहन, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे के भौली रोड पर विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर सहित कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे। रावण दहन के साथ ही पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिनका लोगों ने आनंद लिया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। विजयदशमी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

 

 

 

 

Must Read