HomeTrending45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

  • 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

  • जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मैदान

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बांगरमऊ में विजयदशमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलीला, राम-रावण युद्ध और भव्य आतिशबाजी का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर के मोहल्ला चौधराना स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान से मंगलवार रात करीब नौ बजे श्रीराम विजय शोभायात्रा निकाली गई।ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुये।
शोभायात्रा में अश्वयान पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा हरदोई-उन्नाव मार्ग से होते हुए इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर पहुंची। महाविद्यालय परिसर में रात करीब 11:30 बजे राम और रावण की सेनाओं के बीच मंचीय युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की वानर सेना ने रावण की सेना को परास्त किया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। देखते ही देखते 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। इस दौरान मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण दहन से पहले हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने भी लोगों का मन मोह लिया।
सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन विजयदशमी के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर युवा भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, शेखर चौधरी, कमलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर, पुन्नू पांडेय, मनीष मिश्रा, मनीष तिवारी, वीरेंद्र अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला, सीओ हर्ष मोदी, कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय, राकेश यादव, कस्बा चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह, मनोज सिंह, आदित्य, त्रिवेणी सिंह अमित सहित कई पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read