महिला कल्याण समिति ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

  • महिला कल्याण समिति ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। रेलवे मंडल प्रयागराज की महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित बाल वाटिका में बीते 22 अक्टूबर को निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा वंदना अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलशन वारिस एवं प्रज्ञा दीपक कुमार, सचिव निहारिका सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिया मोहन तिवारी सहित मानसी जैन एवं समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। समिति की पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की सराहना की तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी। साथ ही कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। समिति द्वारा बाल वाटिका में बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।