HomeTrendingमायके में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

मायके में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

  • मायके में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

  • पति एवं सास पर चरित्र पर संदेह कर प्रताड़ित करने का आरोप

  • एक माह की गर्भवती थी मृतका

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के छूही गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के छूही गांव निवासी राज्यपाल की 22 वर्षीय बेटी गीता का विवाह फरवरी 26 में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के नासिरापुर गांव निवासी हरिशंकर के पुत्र राहुल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से गीता अपनी ससुराल में रह रही थी। सोमवार को पति राहुल व अन्य ससुरालीजन उसे मायके छूही गांव छोड़कर वापस चले गए थे। मंगलवार सुबह घर के बरामदे में गीता का शव साड़ी के फंदे से लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता राज्यपाल ने बताया कि उनकी पुत्री एक माह की गर्भवती थी। पति और सास उसके चरित्र पर संदेह जताकर उसे ताने देते थे। इसी बात को लेकर सोमवार को उसे मायके छोड़ गए थे। पिता के अनुसार अपने चरित्र पर लगाए जा रहे आरोपों से गीता आहत थी। गीता की मौत से मां गुड्डी देवी, बड़े भाई कलेक्टर व महेंद्र और बड़ी विवाहित बहन आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। सफीपुर कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Must Read