HomeTrendingराष्ट्रीय जागरण मंच ने विपक्ष का फूंका पुतला

राष्ट्रीय जागरण मंच ने विपक्ष का फूंका पुतला

  • राष्ट्रीय जागरण मंच ने विपक्ष का फूंका पुतला

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लोधौरा चौराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में काकरोच जनता पार्टी व विपक्ष का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार विपक्ष व काकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैलाकर देश को भ्रमित करने का प्रयास किया, यह अत्यंत निंदनीय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है। इसी अराजकता के विरोध में काकरोच जनता पार्टी व विपक्ष का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में महेश तिवारी, गिरीश शर्मा, अभिनव शर्मा, संदीप सिंह, अंजनी अवस्थी, मंडल महामंत्री रंजीत कुमार, अमरजीत रावत, शेष नारायण अवस्थी, शिव प्रताप, रवि चौहान, दीपक पटेल, मनीष यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Must Read