खोया लॉकेट पाकर महिला ने पुलिस का जताया आभार
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नवरात्रि की प्रथम तिथि पर थाना सतरिख क्षेत्र अंतर्गत परी माता मंदिर मेला में थाना लोनीकटरा निवासिनी एक महिला का सोने का लॉकेट गिर गया था। महिला द्वारा तत्काल पुलिस चौकी मोहद्दीपुर थाना सतरिख टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में लॉकेट को सकुशल बरामद कर महिला को सुपुर्द कर दिया। अपनी बहुमूल्य वस्तु वापस मिलने पर पीड़िता व परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।













