HomeTrendingतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत

  • तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीते 10 अक्टूबर को स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे 8 वर्षीय मासूम आदित्य यादव को एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी और पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम देवरा निवासी रामजतन यादव का पोता आदित्य यादव पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह चौराहे के पास पहुंचा, चंद्रपुर की तरफ से आ रहे एक लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम आदित्य को काफी गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पार्वती अस्पताल ले गये जहां बालक की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे SRN अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। वर्तमान में बालक का शव अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखा गया है। चालक मौके से फरार, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। परिवहन ऐप के जरिए जांच करने पर ट्रैक्टर पाया गया है। घटना के संबंध में मृतक के दादा रामजतन यादव पुत्र बैजनाथ यादव ने 11 अक्टूबर 2026 को थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

Must Read