HomeSultanpurगोलियों की गूंज से दहला रामपुर बबुवान, 4 घायल

गोलियों की गूंज से दहला रामपुर बबुवान, 4 घायल

गोलियों की गूंज से दहला रामपुर बबुवान, 4 घायल

सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात
जय शंकर दूबे/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। थाना हलियापुर क्षेत्र के रामपुर बबुवान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होते होते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गये जिसमें एक पक्ष के हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की जिससे चार लोग सचिन, चंद्र प्रकाश, रोहित उपाध्याय, बब्बू घायल हो गये।

घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर बबुवान जिला पंचायत अध्यक्ष सुल्तानपुर उषा सिंह का पैतृक गांव है। जहां शिवकरण मिश्र तथा करूणा शंकर में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। प्रथम पक्ष के शिवकरण मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका लड़का चंद्र प्रकाश उर्फ बबलू गांव के ही दुकान पर घरेलू सामान लेने गया था और कोटेदार के लड़कों से दुकान पर बैठकर बातचीत कर रहा था। देखते देखते करूणाशंकर के पक्ष के शुभम रविशंकर रमाशंकर सत्यम सहित आधा दर्जन लोग चंद्रप्रकाश के पास पहुंच गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। बातों ही बातों में करुणाशंकर पक्ष के लोगों ने असलहे से फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। गांव में फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई गोलियों की आवाज सुनकर पूरे गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कई थानों की फोर्स लेकर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया। घटनाक्रम के बारे में पुलिस के उच्चअधिकारियों ने बताया कि रामपुर बबुवान के पूरे जमादार निवासी करुणाशंकर मिश्र के पुत्र शुभम जो पीएसी में तैनात आरक्षी हैं। वह उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुआ है। इसी खुशी में गांव में गोला पटाखा दगवा रहा था जो शिवकरन के पुत्र चंद्र प्रकाश को नागवार लगा और आपत्ति जताने लगे पुलिस ने बताया कि इन दोनों में प्रधानी चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार मारपीट भी हुई है, जिसका अभियोग थाने में पंजीकृत है। आज की घटना में करूणाशंकर पक्ष के लोग ट्रैक्टर से गेहूं बनाने के लिए जा रहे थे जिसमें चंद्र प्रकाश की ओर से छींटाकशी की गई। मारपीट होते होते करुणा शंकर के पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। जिसमें 4 लोग घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read