Homeबदायूंम्याऊं में मिलावटी पनीर की पकड़ी गई फैक्ट्री

म्याऊं में मिलावटी पनीर की पकड़ी गई फैक्ट्री

म्याऊं में मिलावटी पनीर की पकड़ी गई फैक्ट्री

खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
अंकित सक्सेना
म्याऊं, बदायूँ। दातागंज एसडीएम और सीओ के साथ खाद्य विभाग की टीम ने गुरूवार को म्याऊं कस्बे में मिलावटी पनीर की फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के गोदाम से अधबना पनीर, दूध, ईजी शैंपू, फिटकरी, रिफाइंड और तमाम तरह के केमिकल बरामद हुये। टीम कई घंटे तक वहां डेरा जमाये रही, लेकिन आखिर में दूध का सैंपल लेकर वहां से रवाना हो गयी। फैक्ट्री को सील और कोई सख्त कार्रवाई न होने की वजह इलाके के लोगों में छापेमारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला अलापुर थाना के कस्बा म्याऊं से जुड़ा हुआ है।

दो पक्षों ने मस्जिद परिसर के अंदर घुसकर किया मारपीट

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी एक व्यक्ति की कस्बे के गौतरा रोड पर पनीर बनाने की फैक्ट्री है। वह कई साल से पनीर बना रहा है। गुरुवार की दोपहर शिकायत पर एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि, सीओ प्रेम कुमार थापा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ पनीर की फैक्ट्री पर पहुंचे। अफसरों का अमला पहुंचने पर फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी। टीम को वहां आठ क्विंटल दूध, भारी मात्रा में अधपना पनीर, दूध पाउडर, शैंपू एवं केमिकल बरामद हुये। टीम ने दूध और पनीर का नमूना लेने के साथ ही वहां केमिकल को सील किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक खाद्य विभाग की टीम लिखा पढ़त करती रही। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गयी। इलाके के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर बनाया जाता है।

अधिकारी बोले, शैम्पू से धुलते कपड़े तो फिटकरी से फाड़ा जाता दूध
पनीर फैक्ट्री पर हुयी छापेमारी की कार्रवाई पर वहां पहुंची टीम की भूमिका पर सवाल उठने लगे है। दोपहर को जब फैक्ट्री पर छापा मारा गया था तो वहां बड़े स्तर पर पनीर तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि वहां पनीर नहीं बनाया जा रहा था और न ही पनीर बरामद हुआ। हां, भट्ठियों पर दूध जरूर गर्म हो रहा था। जिसका सैंपल लिया गया है। वहीं शैंपू, केमिकल और फिटकरी के बारे में बताया कि शैंपू से फैक्ट्री के कपड़े धुलते है तो फिटकारी से दूध फाड़ा जाता है, लेकिन केमिकल जैसे कोई पदार्थ वहां मौजूद थे। लेकिन छापेमारी के दौरान मोबाइल में कैद किये फोटो साफ बता रहे है कि केमिकल, रिफाइंड, शैंपू से मिलावटी पनीर बनाया जा रहा था।
खेड़ा नवादा, बिनावर और म्याऊं में अवैध फैक्ट्री संचालित
जिले के कई इलाकों में मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्रियां संचालित है। इनकी भनक खाद्य विभाग को है, लेकिन साठगांठ के चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। बिनावर, खेड़ा नवादा, उझानी और म्याऊं में कई लोग इस धंधे को अंजाम दे रहे है, लोगों को मिलवाटी पनीर परोस उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, बावजूद जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम इसके लिये सचेत नहीं है। वहीं, अधिक फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग से लाइसेंस भी नहीं लिये गये है।
सहलग की सीजन आते ही बढ़ती मांग
आमतौर पर सहलग की सीजन में पनीर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में सहलग की सीजन करीब है। जिससे इन फैक्ट्रियों पर पनीर की बुकिंग अभी से शुरू होने लगी। समारोह में अच्छी गुणवत्ता की बजाय लोग सस्ते पनीर को खरीदने में दिलचस्पी रखते है। ऐसे में बढ़ी मांग को लेकर क्षेत्र में मिलावटी पनीर बनाने का बड़े स्तर पर काम शुरू हो गया है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता का पनीर करीब 400 रूपये प्रति किलो है। जबकि मिलावटी पनीर 150 से 200 रूपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिल जाता है।
फैक्ट्री पर मिलावटी पनीर बनाने की शिकायत पर छापेमारी की गयी। दूध का सैंपल लिया गया है। वहां कोई केमिकल पदार्थ नहीं मिला है। जिसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जा सके। सैंपल को जांच के लिये भेजा गया है।
धनंजय शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read