वानर सेना के संरक्षक अजीत ने समाजसेवी प्रीतम को किया सम्मानित
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। डिज्नी वंडर वाटर पार्क में प्रथम संवाद सम्मान सम्मेलन देवदूत वानर सेना के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें देवदूत वानर सेना के संरक्षक समाज कल्याण डिप्टी डायरेक्टर अजीत सिंह के द्वारा देश के दूरदराज से आए हुए समस्त लोगों को संबोधित करते हुए यह दिशा-निर्देश जारी किया गया कि आज से हर गांव हर तहसील के हॉस्पिटल से मिलकर वहां के गरीब जो इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं उनका इलाज निःशुल्क कराने की सभी हॉस्पिटल वालों से प्रार्थना की जाएगी।

यह उनका विश्वास है कि सभी हॉस्पिटल के डॉक्टर व प्रबंधक 2 से 4 मरीजों का इलाज निरूशुल्क अवश्य करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वानर सेना के जामवंत रिटायर्ड पुलिस अधिकारी दिवाकर सिंह के शेरो शायरी और जोशीले अंदाज के कारण वानर सेना का हौसला अफजाई हुआ। समारोह के दौरान डिजनी वंडर वाटर पार्क के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रीतम सिंह को देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत सिंह ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि समारोह की संपूर्ण निरूशुल्क व्यवस्था प्रीतम सिंह ने की थी। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अनिल सिंह, कुलगुरू रमेश दुबे, अमित राज, रागिनी अवस्थी, रिचा सोलंकी, सीमा द्विवेदी, नारायण सिंह, प्रतीक सिंह, अतुल सिंह, डॉक्टर अब्बासी समेत भारी संख्या में वानरों ने अपनी जोर आजमाइश की। वाटर पार्क प्रथम सम्मेलन अपने में एक अजीबोगरीब किंतु वानरों की दृष्टि से आनंददायक दिखाई देते हुए एक अलग ही कहानी बयां कर रही थी। करोना काल में शुरू की गई यह अनूठी पहल की संस्था भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक अलग मुकाम हासिल कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण है कि भारत में भारी संख्या में इसके अनुयाई हैं। रत्नप्रभा, मनोरमा, आजाद मंच की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी उपस्थित रही। आजाद मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी भी उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















