बेरोजगार छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है रामकिशोर पैरामेडिकल: प्रबंधक
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। रामकिशोर पैरामेडिकल एण्ड फार्मेसी कॉलेज इमामगढ़ माहुल की पहचान लगातार बढ़ती जा रही है जनपद मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर माहुल बाजार सें पवंई वाले रोड पर चौक से मात्र डेढ़ किलोमीटर पश्चिम एवं उत्तर दिशा की तरफ शिक्षण संस्थान स्थिति है अब यह किसी परिचय का मोहताज नहीं है यहां तक पहुंचने के लिए पूरा पिच सड़क बना दी गई है इस शिक्षण संस्थान में लगातार बढ़ती छात्राओं की संख्या यह बताने के लिए काफी रहती है कि इंटर या स्नातक करने के बाद ऐसी शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है जिससे वह अपने घर परिवार के साथ समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा सकती है इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर यादव ने बताया कि आज बहुत से ऐसे भी शिक्षण संस्थान देखने में लगातार कई तरह से मानसिक रूप से शिक्षा रत लोगों को परेशान करने का प्रयास किया जाता है उनके प्रति सकारात्मक नहीं नकारात्मक रवैया अपनाकर उनके घर परिवार की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जाता है लेकिन आज यहां पर छात्र-छात्राओं को डी फार्मा, एएनएम,जीएनएम, डीएम एलटी के साथ बीटीसी की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि मुझे तो भगवान की कृपा से सरकार द्वारा जो मिलता है उससे मेरा मेरे परिवार का काम तो चल जाता है लेकिन मेरी दिली इच्छा रहती है कि ऐसा काम करें जिससे गरीब, असहाय, पीड़ित, शोषित, दलित सबका कुछ न कुछ भला हो सके यही सोच हमें इस विभाग तक खींच लाई जिससे आज काफी संतुष्टि और तृप्ति भी मिलती है।छात्र-छात्राओं को इंटर साइंस या इंटर बायोलॉजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए या कुछ व्यवस्था जो केवल इंटर अंग्रेजी पर भी निर्भर करती है उसके माध्यम से भी एडमिशन की व्यवस्था अपनाई जा सकती है स्कॉलरशिप की व्यवस्था हर विभाग में मिलने की पूरी उम्मीद रहती है यहां पर सीसी कैमरे, चहर दिवारी, दक्ष शिक्षक एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर कई बिंदुओं पर गहन अध्ययन करने के पश्चात यह ध्यान दिया जाता है कि छात्र-छात्राओं के आवागमन के साथ उनकी शैक्षणिक व्यवस्था किसी भी तरह से प्रभावित न हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











