ब्लाक संसाधन केन्द्र हरहुआ पर हुआ शिक्षक सम्मान
अतुल राय
वाराणसी। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 की सूची में वाराणसी जिले से प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के प्रधानाध्यापक डा. कुँवर पंकज सिंह का नाम आते विकास क्षेत्र पिण्डरा के अतिरिक्त अन्य जगह से भी प्रधानाध्यापक कुँवर पंकज सिंह का स्वागत सम्मान किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित दुबे ने ब्लाक संसाधन केंद्र हरहुआ पर सम्मान करते हुए बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक को अतिरिक्त दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है साथ ही अन्य अध्यापकों को भी ऊर्जान्वित करता है। पुरस्कार आपके बेहतर कार्यो का ही प्रतिफल होता है।इस कार्यक्रम में रैकेट डिटाल इंडिया के स्टेट हेड संजय सिंह रघुवंशी के साथ-साथ आनंद पांडेय, विनय सिंह, विकास, अमित मिश्रा, मनीष, अवनीश गुरु, जगन्नाथ, शाहिद ब्लॉक संसाधन केंद्र के लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











