Homeरायबरेलीरेवली में रामजन्म व ताड़का वध का हुआ मंचन

रेवली में रामजन्म व ताड़का वध का हुआ मंचन

रेवली में रामजन्म व ताड़का वध का हुआ मंचन

रामलीला देखने को दर्शकों की उमड़ी भीड़
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। यूं तो इन दिनों सलोन तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है किंतु अगर बात रेवली ग्राम सभा की करें तो सलोन तहसील मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर स्थित सलोन जगतपुर मार्ग के किनारे भव्य दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला के कार्यक्रम में दर्शकों व दुर्गा पूजा कमेटी के उत्साह की बात ही कुछ और है। दरअसल 26 सितंबर से नवरात्रि लगते ही नारद मोह के मंचन के साथ दस दिवसीय रामलीला का मंचन शुरू हुआ। जिसमें बुधवार की रात राम जन्म से लेकर विश्वामित्र का दशरथ से राम को मांगना ताड़का वध तथा मारीच सुबाहु वध तक की लीला दिखाई गई ।

जिसमें दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा वही ग्राम प्रधान राज कुमार अग्रहरी द्वारा बताया गया कि यह रामलीला कई वर्षों पुरानी है और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह रामलीला होती चली आ रही है।दशहरा तक इस रामलीला में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एक तरफ जहां मां दुर्गे के पंडाल का दर्शन करेंगे तो वही रात में रामलीला के मंचन का भी आनंद लेंगे। रामलीला में श्रवण कुमार अग्रहरी उर्फ बरेली सेठ राजा जनक, राजू अग्रहरी भरत, वरिष्ठ कलाकार पवन यादव कैकेई, तेजभान पंडा राम नरेश यादव मंत्री सुमंत, अयोध्या मौर्या दशरथ, विश्वामित्र की जुग्गी लाल साहू, आदित्य श्रीवास्तव लक्ष्मण, श्रवण यादव सीता की भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार अग्रहरी, सुरेन्द्र अग्रहरी, संजय अग्रहरी, संरक्षक कल्लू मौर्या, रोहित अग्रहरी सहित सैंकड़ों संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read