Homeरायबरेलीशहर कोतवाल की दबंगई, कागज दिखाने के बावजूद काटा चालान

शहर कोतवाल की दबंगई, कागज दिखाने के बावजूद काटा चालान

शहर कोतवाल की दबंगई, कागज दिखाने के बावजूद काटा चालान

एसपी से की शिकायत
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। अभी हाल ही में आप लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा होगा जिसमें दुर्गा पूजा पंडाल पर शहर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह अपने पुलिसकर्मियों के साथ जूते पहन कर प्रवेश कर गए थे। इतना ही नहीं साहब पद का दुरुपयोग कर हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए मूर्ति को हटवाने का भी दबाव बनवा रहे थे। जिसके बाद हिंदू संगठन व बीजेपी नेताओं के काफी विरोध के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। अब उसी के बाद एक नया कारनामा शहर कोतवाल राघवन सिंह का निकल कर सामने आता है।

जहां पर शहर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले पीड़ित ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मैं अपने वाहन से सुपर मार्केट चौराहा से जिला अस्पताल की तरफ जा रहा था तभी वाहन चेकिंग के दौरान सदर कोतवाल राघवन सिंह ने जबरन मेरी गाड़ी को रोक लिया और गाडी के सारे कागजात दिखाए जाने के बावजूद दबंगई पूर्वक सदर कोतवाल ने गाड़ी की चाबी निकाल मानसिक यातनाएं भी देने लगे। सदर कोतवाल राघवन सिंह की इस तानाशाही कार्यशैली से आहत पीड़ित ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र देते हुए चालान निरस्त करवाये जाने व तानाशाही कार्यशैली से चर्चित कोतवाल राघवन सिंह पर कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक लगातार तानाशाही कार्यशैली की वजह से चर्चा में बने रहने वाले नगर कोतवाल के ऊपर क्या कार्रवाई करते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read