रामकृष्ण मठ ने आयोजित किया युवा सम्मेलन
लखनऊ। रामकृष्ण मठ के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां उपस्थित रामकृष्ण परमहंस सेवाश्रम से जुड़े संतों व विभिन्न जनपदों से आए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मठ प्रमुख स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी महाराज ने कहा कि सत्य की ही विजय होती है, असत्य की नहीं। सत्य से ही दिव्यता का पथ प्रशस्त होता है।
स्वामी विवेकानंद युग पुरूष थे जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर विश्व के करोड़ों युवा समाजसेवा में लगे हुए हैं तथा सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना से सेवा कार्य कर रहे हैं।स्वामी परमानंद जी महाराज द्वारा विवेकानंद जीवन चरित्र आधारित जनकल्याणकारी विषयों को विस्तार से बताया।
इसी क्रम में रूल ऑफ लॉ सोसायटी संयोजक अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने नशा को मानव जीवन के लिए घातक बताते हुए अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए युवाओं से जनजागरण अभियान चलाए जाने का आह्वान किया। चयनित युवा प्रतिभागी शिखर श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार समेत दर्जनों युवक—युवतियों ने युवा हदृय सम्राट स्वामी विवेकानंद के दिव्य संदेश को प्रस्तुत किया। स्वामी सोमदेवानन्द द्वारा युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के सन्देश का प्रस्तुतिकरण किया गया
इस अवसर पर पर्यावरणविद् नमामि गंगे संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव, समाजसेवी डॉ. प्रदीप त्रिपाठी, मठ व्यवस्था प्रमुख डॉ. हीरा लाल, लोकतंत्र सेनानी मिथलेश कुमार समेत सैकडों श्रद्धालु व आस्थावान जन उपस्थित रहे। समापन अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. अमितेश अमित के निर्देशन में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर समाज एवं देश के नवनिर्माण में प्रभावी भूमिका तय करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












