Homeचंदौली'हिन्दी के प्रचार-प्रसार में देश को जोड़ने वाली रेलवे की भी महत्त्वपूर्ण...

‘हिन्दी के प्रचार-प्रसार में देश को जोड़ने वाली रेलवे की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका’: मण्डल प्रबन्धक

‘हिन्दी के प्रचार-प्रसार में देश को जोड़ने वाली रेलवे की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका’: मण्डल प्रबन्धक

डीडीयू मण्डल में राजभाषा सप्ताह का हुआ समारोहपूर्वक समापन
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में चल रहे राजभाषा सप्ताह-2024 का समारोहपूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित कर यूरोपीयन कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में देर शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक को पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। अपने सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने सभी से अपने कार्य में दायित्व एवं कर्तव्यपूर्वक राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रायोग पर बल दिया। साथ ही कहा कि देश को चारों दिशाओं से जोड़ने वाली रेलवे यात्रा में अलग-अलग भाषा क्षेत्र के लोगों को आपसी संवाद का अवसर देती है। इस प्रकार रेलवे की भी हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल राजाभाषा विभाग की पत्रिका ‘रेल मुक्ता’ के अद्यतन अंक का भी विमोचन किया।
समापन कार्यक्रम में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तथा राजभाषा सप्ताह के दौरान मंडल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। मंडल रेल प्रबंधक ने कुल 51 रेलकर्मियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंडल के कलाकारों ने गणेश वंदना व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजभाषा हिंदी के संक्षिप्त इतिहास एवं उसकी प्रगति संबंधी कार्यों के साथ धरोहर के तौर पर उसके महत्व एवं उपयोगिता को दर्शाती वीडियो क्लिप का भी प्रदर्शन किया गया।राजभाषा सप्ताह-2024 के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read