HomeViralरेलवे सुरक्षा बल ने किया 'शहीद परेड' का आयोजन

रेलवे सुरक्षा बल ने किया ‘शहीद परेड’ का आयोजन

  • रेलवे सुरक्षा बल ने किया ‘शहीद परेड’ का आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा बुधवार को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज में वर्ष 2025-26 के दौरान ड्यूटी निर्वहन के समय शहीद हुए बल सदस्यों की स्मृति में “शहीद परेड” का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) उत्तर मध्य रेलवे ने शहीद बल सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में आशीष कुमार मुख्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर मध्य रेलवे एवं दीपक आजाद, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज सहित मुख्यालय, मंडल एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज के अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के प्रति सम्मान स्वरूप मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read