HomeTrendingबृजमनगंज में धूमधाम से विसर्जित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

बृजमनगंज में धूमधाम से विसर्जित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

  • बृजमनगंज में धूमधाम से विसर्जित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष जायसवाल
महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बुधवार शाम 5 बजे दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकली। नगर पंचायत क्षेत्र की प्रतिमाएं कोल्हुई तिराहे पर एकत्र होने के बाद कतार में रेलवे स्टेशन चौराहा पहुंची जहां से सहजनवा बाबू रोड, गल्ला मंडी, डाकघर चौराहा, कालेज रोड के रास्ते वार्ड नंबर 12 शहीद स्मारक नगर स्थित शिवालय तालाब पहुंचा जहां बारी बारी समित के सदस्यों द्वारा पूजन व आरती कर प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान डीजे के धुनों पर युवाओं ने नृत्य करते हुए नगर भ्रमण किया। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक निरंजन राय, गजेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर लालचंद जायसवाल, राजकुमार वर्मा, विवेक कसौधन, घनश्याम जायसवाल, शिवा जायसवाल, करन चौधरी, राहुल जायसवाल, पियूष, ओमकार, आदर्श, प्रिंस सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read