HomeBiharसम्मान समारोह को लेकर रेलयात्री कल्याण समिति ने की बैठक

सम्मान समारोह को लेकर रेलयात्री कल्याण समिति ने की बैठक

सम्मान समारोह को लेकर रेलयात्री कल्याण समिति ने की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश चौबे
बक्सर, बिहार। रेलयात्री कल्याण समिति सेन्ट्रल कमेटी के बक्सर शाखा द्वारा गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई जहां 22 सितंबर को स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह का सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार किया गया। सम्मान समारोह में रेलयात्री कल्याण समिति के बक्सर शाखा के सदस्यों का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी। साथ ही तय किया गया की सांसद को बक्सर स्टेशन पर हो रही रेलयात्रियों की समस्याओं के तरफ ध्यान आकृष्ट कराने का कार्य किया जाएगा। बैठक में बक्सर शाखा उपाध्यक्ष पंकज पटेल, अध्यक्ष अनिल सिंह, संरक्षक वीरेन्द्र ओझा, संगठन मंत्री वैद्य सुरेंद्र पांडेय, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जी. कुमारी, मुक्तेश्वर पांडेय, बबन राजभर, चंदा बेगम, इंदु देवी, रानी देवी, शाखा संयोजक गोविंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read