HomeTrendingपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
खैराबाद, सीतापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के उद्देश्य से एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी दिलीप, नितिन, शिवम, एकाग्र एवं राज मिश्रा ने संभाली। इन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की रूप—रेखा तैयार करने से लेकर प्रश्नों के चयन, संचालन एवं विभिन्न चरणों के आयोजन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस गतिविधि ने उनमें नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल एवं टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

Must Read