HomeTrendingरामलीला में हुआ कुम्भकर्ण, मेघनाथ, अहिरावण एवं रावण वध

रामलीला में हुआ कुम्भकर्ण, मेघनाथ, अहिरावण एवं रावण वध

  • रामलीला में हुआ कुम्भकर्ण, मेघनाथ, अहिरावण एवं रावण वध

तेजस टूडे ब्यूरो
मिश्रिख, सीतापुर। मेला मैदान में श्री महर्षि दधीचि रामलीला न्यास की ओर से आयोजित रामलीला में युद्ध के रोमांचक प्रसंगों के साथ भगवान श्रीराम के राजतिलक का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के दौरान कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध, रावण वध जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों को कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। वहीं रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राजतिलक का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन की शुरुआत लंका युद्ध के प्रसंग से हुई। सबसे पहले रावण के भाई कुंभकर्ण के युद्धभूमि में उतरने का दृश्य प्रस्तुत किया गया।
विशालकाय कुंभकर्ण और भगवान श्रीराम की सेना के बीच हुए भीषण युद्ध को कलाकारों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में भगवान श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध कर दिया। इसके बाद रावण के पुत्र मेघनाथ और भगवान श्रीराम की सेना के बीच युद्ध का मंचन हुआ। मेघनाथ की मायावी शक्तियों और युद्ध कौशल को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। अंततः लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध कर दिया। इसके बाद अहिरावण द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को छलपूर्वक पाताल लोक ले जाने का प्रसंग दिखाया गया।
हनुमान जी द्वारा पाताल लोक पहुंचकर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को मुक्त कराने तथा अहिरावण का वध करने के दृश्य का प्रभावशाली मंचन किया गया। इसके बाद राम और रावण के बीच अंतिम युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। दोनों ओर से चले भीषण युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर दिया।

 

 

 

 

Must Read