HomeTrendingअधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करके सहयोग करने की अपील

अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करके सहयोग करने की अपील

  • अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करके सहयोग करने की अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार की उपस्थिति में जनगणना-2027 के सम्बन्ध में प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना में अपनी भागीदारी निभायें और इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराते हुए जनगणना को सफल बनायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक की जाती है। श्रावस्ती में कुल 2 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 42 फील्ड ट्रेनर्स को 3 दिवसीय प्रशिक्षण दो स्लॉट में क्रमशः 07.10.2026 से 09.10.2026 व 12.10.2026 से 14.10.2026 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा श्रावस्ती में प्रदान किया गया है।
42 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा पांच चार्जी में कुल 2721 प्रगणक एवं सुपरवाइजर को दिनांक 27.10.2026 से 06.11.26 के मध्य प्रशिक्षण दिया गया है। जिनके द्वारा जनपद में जनगणना का कार्य किया जायेगा। जनगणना का कार्य 2 चरणों में होगा- स्व-गणना (Self Enumeration)-16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। घर-घर जनगणना-1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। सही जानकारी परिवार के सभी सदस्यों के संबंध में सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। प्रगणकों का सहयोग घर आने वाले अधिकृत प्रगणकों को पूरा सहयोग प्रदान करें। हर व्यक्ति महत्वपूर्ण कोई भी परिवार या सदस्य जनगणना से छूटने न पाए। विकास में उपयोगिता जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं बनाने में सहायक होते हैं। जनसहभागिता ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से जनजागरूकता फैलाने की अपील की गयी है।
राष्ट्रीय जिम्मेदारी जनगणना में भाग लेना देश के विकास में योगदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनपद श्रावस्ती का संकल्प सभी नागरिक मिलकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं। प्रचार-प्रसार-सभी चार्जा को जनगणना 2027 के वृहद प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट, पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रसारित करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। अन्त में उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ’आपकी सही जानकारी, देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। आइए जनगणना 2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें और विकसित भारत एवं विकसित श्रावस्ती के निर्माण में सहभागी बनें। जनगणना 2027 सबकी भागीदारी, सबका विकास।’ उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय सहित समस्त पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read