Homeबांदासमयबद्धता व गुणवत्ता के साथ किया जाए जन शिकायतों का निस्तारण: डीएम

समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ किया जाए जन शिकायतों का निस्तारण: डीएम

समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ किया जाए जन शिकायतों का निस्तारण: डीएम

डीएम व एसपी ने सदर तहसील में सुनी फरियादियों की समस्यायें
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील सदर बांदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा पर नियमित निगरानी रखें। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण की गुणवत्ता में कोई कमी नही रहनी चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सैमरी निवासी जगदीप सिंह ने कुछ लोगों द्वारा ग्राम के चकरोड की जमीन पर अपने खेत में मिलाये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर आज ही समाधान दिवस के बाद जाकर पैमाइश कर समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नरेश कुमार निवासी गुलाब नगर को स्थायी विद्युत कनेक्शन दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीओ विद्युत को दो दिनों के अंदर विद्युुत करनेक्शन दिये जाने के निर्देश दिये। ग्राम बरगहनी के एक फरियादी द्वारा उसका आवास कच्चा होने के कारण गिर जाने के कारण आवास उपलब्ध कराये जाने प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने पात्रता की जांच कर आवास दिलाये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर बांदा में विकास, पुलिस, राजस्व, विद्युत, आपूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा आदि विभागों से सम्बन्धित कुल 48 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर बांदा, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सदर बांदा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read