ब्रम्हकुमारियों ने खुशहाली के साथ मनाया रक्षाबन्धन पर्व
रूपा गोयल
बांदा। रक्षाबन्धन पर्व ब्रम्हकुमारियों ने खुशहाली से मनाते हुए सभी से कहा की मन में किसी के प्रति बुरे विचार नहीं उत्पन्न हो इसके लिये संकल्प लेना होगा। रक्षा सूत्र बांधते हुए राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी चित्रा ने विकारों की भावना जागृत नही हो इसकी दीक्षा देते हुए मन की रक्षा का वचन लिया। नगर के खुटला मोहल्ले स्थित ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधूना केंद्र की संचालिका बीके राजयोगिनी चित्रा ने सर्वप्रथम रक्षा सूत्र बांध रोली का तिलक साहित्यकार का किया। उन्होंने वचन लिया की सद विचारो को आत्मसात करे और ओम का सामूहिक ध्वनि से योग कराया। इसके अलावा कहा की हम सबको परमात्मा रक्षा सूत्र बांधते तभी हम सभी विकारों से दूर रहते है। औरैया से पधारी बीके कृष्णा ने कहा कि इस पर्व में सभी को इसका ख्याल रखना की अंतरात्मा अजर और अमर है इसको कोई हानि नहीं पहुंचा सकता है। ठीक उसी प्रकार मन में नकारात्मक विचार नहीं आने दे सकारात्मक विचारधारा रखे। औरैया की कु. पूनम का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके में बीके रामाकांती मशुरहा, बलबीर सिंह, ललित विश्वकर्मा, उदयपाल सिंह (छोटी बड़ोखर), पूर्व नपाध्यक्ष विनोद जैन, ओम प्रकाश मसुरहा, दीनदयाल सोनी, प्रताप शुक्ला, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










