Homeश्रावस्तीजनशिकायतों का किया जाये त्वरित निराकरण: डीएम

जनशिकायतों का किया जाये त्वरित निराकरण: डीएम

जनशिकायतों का किया जाये त्वरित निराकरण: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सम्बन्धित प्रकरणों में तत्काल समुचित कार्रवाई कर समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई के बाद उन्हें भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। निस्तारण में शिथिलता कदापि न बरती जाए। इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read