अभिनव ने परास्नातक हिन्दी विषय से केएनआई पीएसएस से किया टाप जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल कूरेभार, सुल्तानपुर। अभिनव द्विवेदी पुत्र अरविंद कुमार निवासी माधवपुर गुप्तारगंज ने परास्नातक हिंदी विषय से केएनआई पीएसएस में प्रथम स्थान पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। बताते चलें कि सरस्वती विद्या मंदिर सुलतानपुर से हाईस्कूल और इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक 75 प्रतिशत के साथ 2020 में हिंदी और दर्शन विषय से टाप किया।
वर्ष 2018 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कला संकाय प्रतिनिधि का चुनाव रिकार्ड वोट से जीता। नेशनल कामेंटेटर कबड्डी और वालीबाल, क्रिकेट, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिभाग किया। एमए हिंदी विषय से केएनआई पीएसएस सुल्तानपुर से 74ः के साथ इसी वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर टाप किया। अभिनव मूलतः ग्राम पंचायत माधवपुर गुप्तारगंज के निवासी है। इनके पिता अरविंद कुमार दुबे प्राथमिक विद्यालय शहरी विकास क्षेत्र धनपतगंज में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अभिनव वर्तमान में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी इलाहाबाद से ही कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।