HomeGorakhpurनववर्ष की मंगलकामना के साथ निकाली गई शोभायात्रा

नववर्ष की मंगलकामना के साथ निकाली गई शोभायात्रा

नववर्ष की मंगलकामना के साथ निकाली गई शोभायात्रा

रामगढ़ ताल जेट्टी पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
अजय जायसवाल
गोरखपुर। साहित्य रंगमंच और ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गोरखपुर जिला इकाई द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य मंगलकामना शोभा यात्रा निकाली गई। महानगर के गोलघर में चेतना तिराहे से आरंभ हुई यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात चेतना तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस भव्य शोभायात्रा में हिन्दू नववर्ष की मंगलकामना के सांस्कृतिक प्रतीकों का प्रदर्शन किया गया।

यात्रा में भव्य सजीव श्रीराम दरबार की झांकी भी निकाली गई जिसकी सुंदर सजावट और सजीवता ने लोगों का मनमोह लिया। संस्कार भारती परिवार के सदस्यों ने यात्रा के दौरान भारतीय नूतनवर्ष के महत्व को इंगित करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्ष में सभी के सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य एवं वैभव की मंगलकामना व्यक्त की। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति चौतन्य ब्रह्म के विराट स्वरूप की जीवंत प्रतिकृति है।

हमारा नूतन वर्ष वैज्ञानिक है और हमारे हिंदी महीने और हमारी पञ्चाङ्ग व्यवस्था पूरी तरह गणित ज्योतिष के विज्ञान पर आधारित है। इस अवसर पर उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमारे सांस्कृति मूल्यों के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजनों की परम आवश्यकता है। हमारी परंपरा में नव वर्ष संस्कार और मर्यादा का पर्याय है। हमारी उत्सवधर्मिता जीवन के उत्साह के पक्ष को सुदृढ़ करती है। हमारे लिए नववर्ष कोई मौज मस्ती की संकल्पना न होकर अपितु उत्सव के आनन्द का प्रतिमान है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजनों, संस्कृतिकर्मियों एवं कलाकारों ने प्रतिभाग किया और पत्रक वितरित कर लोगों को जागरूक किया।
शंखनाद से वर्ष की अंतिम संध्या की हुई विदाई
संस्कार भारती परिवार द्वारा नव वर्ष के पूर्व सायंकाल अस्त होते सूर्य को धार्मिक विधि विधान से पूरी श्रद्धा भावना से अर्ध्य दिया गया और विराट शंखनाद किया गया। रामगढ़ताल स्थित नौकायन के जेटी पर आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक स्थानीय गणमान्यजनों ने सपरिवार प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बीते वर्ष को आभार व्यक्त करते हुए प्रकृति से नूतनवर्ष के शुभफलदायी होने की कामना की गई। जिला इकाई की अध्यक्ष रीना जायसवाल ने बतलाया कि अगले दो दिनों तक लगातार साहित्य कला एवं संगीत के विविध आयोजन होंगे जिनमें 02 अप्रैल 2022 को सूर्योदय पर अर्ध्य का कार्यक्रम आयोजित है। मंत्री शैवाल शंकर ने बतलाया कि इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों को हिन्दू नववर्ष के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलकामना कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दिनांक 02 व 03 अप्रैल को शाम 04 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में रंगारंग भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वांचल की लोक कला को समर्पित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। संस्कार भारती परिवार के सदस्यों ने महानगर के गणमान्य लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने और सहयोग देने की भी अपील की। कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता, डा. मंगलेश श्रीवास्तव, मिथिलेश तिवारी, आशा मिश्रा, डा. आशीष श्रीवास्तव, नितिन जायसवाल, डा. नीना अस्थाना, धीरज सिंह, संदीप श्रीवास्तव, विवेक अस्थाना, प्रवीर आर्य, सुरेन्द्र प्रजापति, डा. देवेज्य, सुधा मोदी, सुशील श्रीवास्तव, अचिन्त्य लाहिड़ी, राम कृष्ण मिश्र, रविन्द्र रँगधर, डा. रेखा रानी शर्मा, अनु शुक्ला, डा. प्रियंका श्रीवास्तव, डा. शांति शर्मा, मून श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read