ब्रह्माकुमारी रंजना के नेतृत्व में निकाली गयी शोभायात्रा
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। खैरातपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा संस्था की संरक्षिका ब्रह्मा कुमारी रंजना जी के नेतृत्व में 10:30 पर एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अनेक धर्मों व माताएं बहने ने भाग लिया।
यह शोभायात्रा सिधारी शारदा चौक होते हुए कलेक्ट्री कचहरी, मातबरगंज, चौक, कालीनगंज, दलाल घाट, डीएवी स्कूल होते हुए पुणे प्रारंभ स्थल खैरातपुर में आकर समाप्त हुआ।
इस संस्था में काफी जनमानस ब्रम्हाकुमारी व भाइयों ने भाग लिया जिसमें मनुष्य के आत्मा को साकार करने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए आत्म शांति प्रदान करने का संकल्प करने के लिए यह शोभायात्रा काफी शहर में चर्चा का विषय रहा। शोभायात्रा में काफी संख्या में ब्रम्हाकुमारी और पुरुष बच्चों ने भाग लिया।
शोभायात्रा गाजा—बाजा साथ नगर का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य यह है कि ईश्वर के प्रति जागरूक होकर आत्मशक्ति को बलशाली बनाना है। शोभायात्रा में काफी प्रेरणादायक पर्चे वितरित करते हुए नगर में भ्रमण किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











