प्रमुख सचिव ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण

एनआरसी में स्वच्छता एवं दवाओं की उपलब्धता पायी गई मानक के अनुरूप
तेजस टूडे सं.
एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। प्रदेश के प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन रणवीर प्रसाद ने कल देर शाम संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने एनआरसी वार्ड में बच्चों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बच्चों के परिजनों से वार्ता कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डा. गोविन्द एमओ एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित पाये गये। एनआरसी में कुल 16 बच्चे भर्ती पाये गये, जो कि सुधार के अलग-अलग स्तर पर थे। प्रमुख सचिव द्वारा निरीक्षण में स्वच्छता एवं दवाओं की उपलब्धता मानक के अनुरूप पायी गई। बच्चों का इलाज सेवाभाव के साथ किया जा रहा था, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और उन्होंने एनआरसी टीम को आगे भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने कहा कि मरीजो को सभी सुविधाएं पूरी पारदर्शिता के साथ मुहैया करायी जाएं तथा मरीजो के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। एनआरसी में बेड के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों की भर्ती की जाए। अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों/पैरामेडिकल कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित रखें, ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना ना पड़े। इसके अलावा उन्होंने एनआरसी में बने स्टाफरूम, किचन एवं अस्पताल के अन्य वार्डाे का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में बेहतर सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा भी समय-समय पर एनआरसी का निरीक्षण किया जाता रहा है तथा कुपोषित बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया हो, इसके लिए सम्बन्धित को निर्देश भी दिये गये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA