धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती

धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जरवल ब्लाक सभागार में अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता गौरव वर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन जरवल मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते डालते हुए कहा कि वह बचपन से शिव की अनंत भक्त थी।अपने हस्ताक्षर के स्थान पर शिव इच्छा लिखती थी। उन्होंने होल्कर को महिलाओं का प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जरवँ राहुल पांडेय, ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री सौरभ कसौंधन, जिला प्रतिनिधि ओमचंद वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जरवल सौरभ सरीन पांडेय, गंडारा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, मंडल महामंत्री गंडारा विक्रम, महिला मोर्चा की गुड़िया राव, मंडल अध्यक्ष जरवल पप्पी कुमारी, राहुल सिंह, ऋषि राजपूत, अजमत प्रधान, चोलू समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA