सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
चोरी को बढ़ावा दे रहे उदरेजपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य | #TejasToday
सूरज जायसवाल
नौपेड़वां, जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय उदरेजपुर में गांव के कुछ लोगों के सहयोग से विद्यालय में चोरी होने से पहले बच गए सभी सामग्री। ऐसा ही कुछ नजारा सिकरारा ब्लाक के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय उदरेजपुर में देखने को मिला। प्रधानाध्यापक और चपरासी की घोर लापरवाही से यह उजागर हो गया कि विद्यालय की सुरक्षा उनके बस के बाहर है।
फरीदुल हक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम | #TejasToday
आज दिन सोमवार को समय से विद्यालय खोला गया था। विद्यालय बंद होने के बाद कक्षा 8,7,6 का दरवाज़ा खुला छोड़कर चले गए। जिसमें कुर्सी, मेज, डेक्स बेंच पड़े हुए थे।शाम तकरीबन 6 बजे गांव के कुछ लोगों द्वारा देखा गया तो उसकी सुचना प्रधानाध्यापिका सुधारानी यादव को दिया गया। उसके बाद विद्यालय शाम 7 बजे बंद किया गया। विद्यालय में आए दिन चोरी होती रही है। लेकिन इसके बावजूद भी विद्यालय के प्रधानाचार्य व चपरासी जरा सा भी जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहते हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








