HomeJaunpurफरीदुल हक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम |...

फरीदुल हक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

फरीदुल हक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राकेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार अभिषेक कुमार राय व सर सय्यद अहमद इंटर कॉलेज के प्राधाचार्य मो शाहिद नईम रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अभिषेक कुमार राय ने सभी उपस्थित लोगों मतदान के लिये शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत में अतिथि परिचय रियाज अहमद ने कराया।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में क्रमशः रंगोली प्रथम सौम्या गुप्ता, द्वितीय निदा, तृतीय दिव्या, भाषण प्रथम सनोबर इमरान, द्वितीय मो मुशा, तृतीय अब्दुल रहमान, पोस्टर प्रथम तूबा जमील, द्वितीय शोनाम, तृतीय संजना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कुमार वर्मा ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अभिषेक कुमार राय ने सभी के प्रदर्शन की तारीफ की। इस के साथ ही पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स का प्रशिक्षण शिविर का दीक्षा के साथ सम्पन्न किया गया। प्रशिक्षण तहसील प्रभारी रोहित कुमार विश्कर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाईड अफशां तरन्नुम ने दिया।

इस अवसर पर जिला स्काउट गाईड के मुख्या आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह ने सभी दीक्षित प्रशिक्षु को बधाई दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते सभी को मतदान के प्रति शपथ लेने के साथ ही उसका निर्वाह करें कि बात की। साथ ही सभी दीक्षित प्रशिक्षु से अपने कर्त्तव्य के प्रति जागरूकता रह कर कार्य करने की बात की। समारोह का संचालन सबीना व आभर डॉ. अनामिका पाण्ड्य ने व्यक्त किया। इस अवसर समारोह की सफलता में पर डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. शिव प्रसाद यादव विनय कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read