Homeबदायूंतैयारियां जोरों पर, नवरात्रि पर 22 से 30 तक होगा भव्य आयोजन

तैयारियां जोरों पर, नवरात्रि पर 22 से 30 तक होगा भव्य आयोजन

तैयारियां जोरों पर, नवरात्रि पर 22 से 30 तक होगा भव्य आयोजन

अंकित सक्सेना
बदायूं। शासन की मंशा के अनुसार चैत्र नवरात्र/रामनवमी के अवसर पर 22 से 30 मार्च तक सम्पूर्ण अवधि में देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में सप्तशती का पाठ, देवी गायन व देवी जागरण आयोजित कर कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न किया जाएगा।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय, उपजिलाधिकारियों व सम्बंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की।

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि दुर्गा माँ के नौ स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया जाता है। 18 मार्च तक देवी मंदिरों, शक्तिपीठों का चिन्हांकन कर रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं, जिससे कि चैत्र नवरात्र/राम नवमी के अवसर पर 22 से 30 मार्च तक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जा सकें। डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए दिए सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read