वैकल्पिक व्यवस्था द्वारा सुचारू रूप से की जा रही है विद्युत आपूर्ति
वैकल्पिक व्यवस्था द्वारा सुचारू रूप से की जा रही है विद्युत आपूर्ति
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिले में बिजली कर्मियों के हड़ताल के बावजूद विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रशासन ने इसके लिए बेहतर वैल्पिक व्यवस्था कर रखी है। 16 मार्च से बिजली कर्मी की 72 घंटे हड़ताल पर चले गए हैं, उनके बिना भी कार्य पहले की भांति किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं विद्युत विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के साथ नियंमित पैट्रोलिंग कर रहा है। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान डालने वालों से कड़ाई से निपटाने के निर्देश डीएम ने पहले ही दे दिए हैं। जनपद में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहेगी। जिला प्रशासन के निर्देशन में वैकल्पिक व्यवस्था द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।