Homeबदायूं31 मार्च तक कृषकों की भूमि का किया जाए शत प्रतिशत भुगतान:...

31 मार्च तक कृषकों की भूमि का किया जाए शत प्रतिशत भुगतान: डीएम

31 मार्च तक कृषकों की भूमि का किया जाए शत प्रतिशत भुगतान: डीएम

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, यूपीडा के अनुराग सिंह, डीएफओ अशोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गंगा एक्सप्रेस वे के सम्बंध में बैठक आयोजित की।

डीएम ने निर्देश दिए कि जिन कृषकों की भूमि खरीदी जा चुकी है और उसमें किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उन कृषकों की भूमि का प्राथमिकता के आधार पर 31 मार्च तक भुगतान कर दिया जाए। एसडीएम मौके पर जाकर विवाद वाली भूमियों का निस्तारण कराएं। बिजली विभाग द्वारा विद्युत लाइनें व पोल शिफ्टिंग, पंचायत विभाग द्वारा शौचालय व पंचायत भवन शिफ्टिंग आदि कार्य सम्बंधित कार्य तेजी से कराए जाएं।

सरकारी सम्पत्तियों व देवस्थानों को हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। एलाइग्नमेंट की दिक्कत दूर की जाए। बचे हुए कार्यां को जल्द से जल्द पूर्ण करें। शिफ्टिंग कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किए जाएं। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में कोई वाधा उत्पन्न न होने पाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read