कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 की तैयारी व बैठक सम्पन
तेजस टूडे ब्यूरो
हरगांव, सीतापुर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव का शुभारम्भ आगामी 23 नवम्बर को होगा। एक माह तक चलने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारियो को लेकर एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर मेला प्रभारी फूलचंद यादव मजिस्ट्रेट व मेला प्रभारी के दिशा निर्देश में संपन्न हुई। मेले की तैयारिओ को लेकर मेला क्षेत्र का स्थिलीय भ्रमण किया और निर्देश देते हुये कहा कि मेले में आने वाली दुकानों खेल तमाशा को समय से जगह उपलब्ध कराई जाये। मेले की साफ सफाई व सुंदरता पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही मेले में होने वाले कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिये बताया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डॉ नितेश वर्मा, एसडीओ बालकृष्ण तिवारी, अग्निशमन अधिकारी राम बाबू, थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्रा सहित समस्त सभासदगण व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहें।











