प्रयागराज की माटी से बैंकॉक में गूंजा ‘जय हो’
विश्व पटल पर डा. रंजना त्रिपाठी ने छोड़ी छाप
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने बैंकॉक में आयोजित समिट में वाणी से अपनी संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है। आपने अपने परिवार, महाविद्यालय, नगर ही नहीं, वरन् भारतवर्ष को गौरवान्वित किया है। जब जय हो की जयकार 10 हजार स्वर में एक साथ गूंजी तो लगा कि पूरा भारत वहां उतर आया हो। गत 24 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय योगा समिट में केआरआई बैंकॉक, थाईलैंड में योगा फॉर हेल्थ एंड हैप्पीनेस में आपको उत्कृष्ट एम्बेसडर ऑफ पीस एंड हार्मनी का सम्मान प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन पंकज जायसवाल, प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक, डॉ ममता गुप्ता, प्रो इभा सिरोठिया, प्रो अंजू श्रीवास्तव, डॉ नीलांजना जैन सहित शिक्षक, नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों ने अभिनन्दन किया।











