जापानी भाषा में बनी फिल्म महाभारत के प्रीमियर का किया गया प्रदर्शन

जापानी भाषा में बनी फिल्म महाभारत के प्रीमियर का किया गया प्रदर्शन

निराशा के माहौल से निकालने को महाभारत का विषय देता है अच्छी समझ: अनिल
जापान द्वारा भारतीय विषय व संस्कृति पर बनी फिल्म हमारे लिए गर्व की बात: रविन्द्र
जितेंद्र सिंह चौधरी
वाराणसी। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सभागार में शनिवार को जापानी भाषा में बनी फिल्म महाभारत का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम भी मौजूद रहे। महाभारत फिल्म की स्क्रीनिंग डायरेक्टर हिरोशी कोईके भी मौजूद रहे।

फिल्म नाच, संगीत व कला का अद्भुत मिश्रण संजोए हुए है। फिल्म निदेशक द्वारा एशिया के 9 देशों के कलाकारों से करार किया गया था। जिसमें केरल का प्रोडक्शन हाउस भी शामिल है। फिल्म वर्तमान परिदृश्य में जीवन जीने की कला सिखाती है तथा विभिन्न विविधता को संजोए हुए है। फिल्म जापान, इंडोनेशिया, थाइलैंड और मलेशिया की तारीकियाँ लिए हुए है। फिल्म में जापानी नोह स्टाइल औऱ क्योजन बेस्ड कला को बेहतर रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए कि अब विश्व के लोग भी उस बात को समझ रहे। निराशा के माहौल से निकालने को महाभारत का विषय बहुत अच्छी समझ देता। जापान के कलाकारों को जीवंतता प्रदान करने के लिए बहुत धन्यवाद देता हूँ।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि जापान के द्वारा बने रुद्राक्ष में जापान के द्वारा भारतीय विषय व संस्कृति पर बनी फिल्म को हम देख रहे ये बहुत गर्व की बात है। 300 कलाकारों द्वारा किए गये अभिनय के लिए धन्यवाद देता हूँ। महाभारत हमें जीवन जीने की शैली सिखाती है। कार्यक्रम में कला जगत के लोगों की मौजूदगी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent