अमेजन कम्पनी में प्रांजुल मिश्रा का हुआ चयन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। एलडीए कालोनी में सेक्टर जी चौराहा के निकट स्थापित शिवांगी मीडिया कम्युनिकेशंस एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक राम मोहन मिश्रा के पुत्र प्रांजुल मिश्रा का चयन अमेजन कंपनी में साफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर हो गया है। प्रांजुल के चयन पर परिजनों, रिश्तेदारों, मीडियाकर्मियों ने खुशी जाहिर की है। प्रांजुल मिश्रा ने बताया कि बंगलुरु आफिस में कार्य करना होगा। पिता राम मोहन मिश्रा मीडियाकर्मी हैं। कानपुर और लखनऊ में एडवरटाइजिंग एजेंसी है।
मीडिया प्रोफेशन में होने के कारण राम मोहन ने प्रांजुल को समय नहीं दे पाया। वही मां मधु मिश्रा ने भरपूर समय दिया। प्रांजुल ने बताया कि आज जो कुछ भी हूं, मां के अनुशासन की वजह से ही हूं। माता-पिता के त्याग और परिवार के अनुशासन से कुछ बड़ा सोचने की प्रेरणा मिली और स्कूल के टाइम से ही बड़ी कंपनी में बड़े पैकेज पर जाने का सपना था जिसकी शुरुआत हो चुकी है। छोटी बहन शिवांगी मिश्रा का सपना डाक्टर बनने का है। पूरे मनोयोग से तैयारी में जुटी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















