पति ने दोस्तों से कराया पत्नी का गैंगरेप
शराब के नशे में दोस्तों संग पत्नी की अश्लील वीडियो भी बनायी
अजय जायसवाल
गोरखपुर। खोराबार इलाके में एक पति का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत होकर पति अपनी ही पत्नी का खुद और अपने दोस्तों से से गैंगरेप कराता रहा। इतना ही नहीं, हैवान पति ने दोस्तों संग पत्नी की अश्लील वीडियो भी बनाई। मना करने पर उसे मारता-पीटता और जान से मारने की धमकी भी देता। पीड़ित महिला 10 दिनों से खोराबार थाने का चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
गुरुवार को ।क्ळ की पहल पर पुलिस और फरियादी का आमना-सामना कराने का मामला सामने आने के बाद देर शाम पुलिस ने आनन-फानन में पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी दोनों फरार हैं। खोराबार इलाके के जंगल चंवरी की रहने वाली महिला पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 9 महीने पहले खोराबर इलाके के जंगल चंवरी के रहने वाले राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति की आए दिन शराब पीकर अपने दोस्तों को साथ लेकर घर आता है। घर पर वह पत्नी का अपने दोस्तों संग मिलकर रेप करता रहा। पति की हैवानियत का यह सिलसिला करीब 6 महीने से जारी है। पत्नी ने जब भी इसका विरोध किया तो शराबी पति उसकी पिटाई करने लगता और जान से मारने की धमकी भी देता। इसे लेकर पत्नी की शिकायत पर गांव के पंचायत भी हुई। बावजूद इसके पति की हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ।
6 जून को रेप का बनाया वीडियो
पत्नी ने पुलिस को बताया कि 6 जून को उसका पति राजकुमार अपने दोस्त विक्की उर्फ लक्की को साथ लेकर घर पहुंचा। दोनों ने बारी-बारी से महिला का जबरिया रेप किया। मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा और अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने उसी दिन मामले की शिकायत खोराबार पुलिस से की लेकिन पुलिस 10 दिनों तक महिला को दौड़ाती रही। गुरुवार की शाम मामला बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आ गई और ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति राजकुमार और उसके दोस्त विक्की उर्फ लक्की निवासी सिधारा बांसगांव के खिलाफ रेप, छेड़खानी, मारपीट, दजेह उत्पीड़न और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















