Homeप्रतापगढ़एनएमएमएस एवं नरेगा को लेकर विसंगति पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने की...

एनएमएमएस एवं नरेगा को लेकर विसंगति पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने की बैठक

एनएमएमएस एवं नरेगा को लेकर विसंगति पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष द्वारा सभी सम्मानित ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया कि एनएमएमएस और नरेगा को लेकर जो विसंगति उत्पन्न हुई है, उससे लगभग सभी लोग परिचित है। हर तरह से इन अधिकारियों द्वारा हम जन प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इनकी इसी सोच को बदलने के लिए विभिन्न विकास खंडों में सम्मानित ग्राम पंचायतों ने एनएमएमएस को न करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड प्रतापगढ़ के सभी सम्मानित प्रधानगण से निवेदन किया गया। संगठन के साथ चलते हुए परस्पर सहयोग की भावना को ध्यान रखते हुए एनएमएमएस न करे। जब तक कोई हल नहीं निकल आता इसी संदर्भ मे ब्लॉक सभागार बाबा बेलखरनाथ धाम में सभी सम्मानित प्रधान लोगों की बैठक की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read